बिछिया: अंजनियां में नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता का संदेश और योजनाओं की जानकारी दी गई
अंजनियां में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया गया। जिला जनसंपर्क विभाग के सोशल मीडिया से आज 29 सितंबर, मंगलवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार,अंजनिया सहित पदमी, बिछिया, घुटास और मवई में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी रुचि लेकर सहभागिता दर्ज कराई l