चूरू: रतनगढ़ रोड़ पर बाइक और कार की भिड़ंत में रतनसरा के दम्पति घायल, पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लाते समय हुआ हादसा
Churu, Churu | Jan 15, 2025 चूरू के रतनगढ़ रोड़ पर बुधवार को बाइक और कर की भिड़ंत में गांव रतनसरा के पति-पत्नी घायल हो गए। पति अपनी बीमार पत्नी को बाइक पर लेकर अस्पताल आ रहा था उससे पहले ही यह हादसा हो गया। घायल दंपति को रास्ते से गुजर रहे दूसरे वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने उनका ईलाज किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।