चूरू: जिला कारागृह में बन्दियों को बांटे गए कम्बल, पुरस्कृत शिक्षक फोरम के नवाचारों पर हुई चर्चा
Churu, Churu | Jan 14, 2025 चूरू जिला कारागृह में नियमित रूप से पुस्तक पढ़ने वाले, पुस्तकों में देखकर निबन्ध, कहानी, कविता आदि लिखने वाले, सुबह-शाम भजन कीर्तन करने वाले और जेल में संचालित विविध नवाचार गतिविधयों में भाग लेने वाले बन्दियों को अंजनी कुमार की ओर से कम्बल वितरित किए गए तथा पशु पालन विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक प्रभुदयाल बरवड की ओर से मिठाई बांटी गई।