चूरू: एसपी दफ्तर में ताल छापर बर्ड फेस्टिवल के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, एसपी ने किया पोस्टर का विमोचन
Churu, Churu | Jan 15, 2025 चूरू जिले के एशिया प्रसिद्ध ताल छापर अभ्यारण में एक और 2 फरवरी को होने वाले बर्ड फेस्टिवल 2025 को लेकर तैयारियां जोरों पर है। चूरू एसपी जय यादव ने एसपी दफ्तर में बर्ड फेस्टिवल 2025 के प्री- इवेंट्स के तहत होने वाली ऑनलाइन फ़ोटोग्राफ़ी और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए पोस्टर का विमोचन किया।