चूरू: रेडक्रॉस सोसायटी ने कबीर विद्यालय में 130 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए
Churu, Churu | Jan 15, 2025 राजकीय कबीर उच्च माध्यमिक विद्यालय में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा चूरू व अणुव्रत समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दिन में 2 बजे के करीब विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। रेडक्रॉस सोसाइटी के जगदीश शर्मा ने बताया कि समिति अध्यक्ष जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा की प्रेरणा से विद्यालय के 130 छात्रा-छात्राओं को स्वेटर वितरित की गई।