चूरू: यातायात पुलिस ने नई सड़क पर प्रभारी सुभाषचन्द्र राहड की कार्रवाई में 30 बाइक सवारों के काटे चालान
Churu, Churu | Jan 14, 2025 चूरू एसपी जय यादव के निर्देशानुसार यातायात पुलिस की ओर से प्रभारी सुभाषचन्द्र राहड के नेतृत्व में बाईक चालको के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी राहड ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के तहत विशेष अभियान चल रहा है। अभियान में पावर बाईकों, हेलमेट नहीं लगाने वालों, एमवी एक्ट के उलंघन करने वालों पर कार्रवाई की।