बिंदकी: औंग कस्बे में 70 फीट गहरे कुएं में गिरकर ₹100000 से अधिक की कीमत की भैंस की हुई मौत, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड
फतेहपुर जनपद के औंग कस्बे के निवासी पशुपालक नीलू पटेल पुत्र अनिल पटेल की भैंस एक 70 फीट गहरे कुएं में गिर गई। मंगलवार की भोर पहर 4 बजे मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके चलते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों ने मिलकर सबमर्सिबल पंप तथा नलकूप चला कर कुएं में पानी भरकर काफी मशक्कत के बाद भैंस को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।