कर्वी: मानिकपुर बरदहा नदी में उफान से कई गांव का टूटा तहसील मुख्यालय से संपर्क, जान जोखिम में डालकर रपटे को पार करते दिखे लोग
चित्रकूट में तीन दिन से हो रही बारिश के बाद मानिकपुर बरदहा नदी में उफान में है,जिससे सकरौहा, चमरौहा सहित आधा दर्जन गांव का तहसील मुख्यालय संपर्क टूट गया है, आज मंगलवार को कई गांव के लोग पानी के तेज बहाव में जान जोखिम में डालकर रपटे को पार करते हुए नजर आए हैं।