खैरथल: टपूकड़ा में दो लापता लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
जिले के टपूकड़ा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो लापता लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पहली घटना कमालपुर स्थित रीको पार्क की है, जहां 35 वर्षीय प्रदीप पुत्र महावीर का शव मिला। वह एक दिन पहले घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा था। प्रदीप निजी स्कूल की बस चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था और उसके एक बच्चा है।