गिरिडीह: शिवम स्टील प्लांट में मजदूर की मौत मामले में परिवार को ₹11 लाख का मुआवजा देना तय हुआ, ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया
शिवम स्टील प्लांट में काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत के बाद सोमवार शाम 4 बजे 11 लाख रुपया मुआवजा तय हुआ जिसके बाद ग्रामीणों का धरना समाप्त हुआ। काम के दौरान जमबाद गांव निवासी राजेंद्र मारिक के 27 वर्षीय पुत्र अरुण तांती की फैक्ट्री में मौत हो गई थी।बाद सोमवार सुबह 8 बजे से ही फैक्ट्री गेट पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर मुआवजे की मांग की।