गिरिडीह: परसाटांड़ में मिले शव मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, DSP टू ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
परसाटांड़ में मिले एक व्यक्ति के शव मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पचंबा थाना में DSP टू कौशर अली ने सोमवार को 2 बजे प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। पुलिस टीम ने आरोपी मृतक की पत्नी कुमकुम देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक साड़ी को भी बरामद किया है। डीएसपी टु ने बताया मृतक मिथलेश कुमार का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया गया था।