गिरिडीह: उदनाबाद के शिवम स्टील प्लांट में काम करते समय एक मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगाया
उदनाबाद स्थित शिवम स्टील प्लांट में काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद सोमवार सुबह 8 बजे से ही फैक्ट्री गेट पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर मुआवजे की मांग की।मृतक की पहचान जमबाद गांव निवासी राजेंद्र मारिक के 27 वर्षीय पुत्र अरुण तांती के रूप में की गई। यह शिवम स्टील प्लांट में कार्य करत था। काम के दौरान ही प्लांट के अंदर इसकी मौत हो गई।