मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर शाम एक महिला चालक पर कई वाहनों को टक्कर मारने और मौके से भागने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपनी कार से पहले एक स्कूटर, बाइक और अन्य कार को टक्कर मारी। इसके बाद वह घटनास्थल से निकलने की कोशिश करने लगी।
आरोप है कि महिला ने उसे रोकने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद महिला पुलिस अधिकारी ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला चालक ने पुलिसकर्मियों के साथ बहस शुरू कर दी और उल्टा पुलिस पर ही आरोप लगाने लगी।
इस घटना ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, महिला के खिलाफ दर्ज शिकायत और पुलिस की आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।
.
.
.
.
#MumbaiNews #Juhu #MumbaiPolice #RoadAccident #TrafficViolation #ViralNews #MaharashtraNews #BreakingNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 31, 2026