उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के डासना गेट स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान में मौजूद लोगों की नजर हटते ही एक चोर करीब 65 ग्राम सोने के सिक्के लेकर फरार हो गया। चोरी हुए सोने की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है।
.
.
.
.
#Ghaziabad #GhaziabadNews #DasnaGate #ShriRamJewellers #GoldTheft
Fatehabad, Agra | Nov 21, 2026