उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सिवालखास रोड पर तीन कारों में सवार युवकों द्वारा खतरनाक स्टंटबाजी और हुड़दंग करने का मामला सामने आया है। युवकों ने चलती कारों की छत पर चढ़कर और खिड़कियों से लटककर जानलेवा स्टंट किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद जानी थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने स्टंटबाजी में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीनों कारों को लावारिस हालत में सीज कर दिया।
सड़क पर इस तरह की खतरनाक स्टंटबाजी न केवल स्टंट करने वालों, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान भी जोखिम में डाल सकती है।
.
.
.
.
#Meerut #MeerutNews #Siwalkhas #JaniPolice #UPPolice
Fatehabad, Agra | Nov 21, 2026