केएमपी पेट्रोल पंप पर लूट व मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
पलवल, 16 अक्टूबर। थाना सदर पलवल पुलिस ने बहरौला स्थित केएमपी फ्यूल जंक्शन पेट्रोल पंप पर लूट व कर्मचारियों से मारपीट के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी, मोटरसाइकिल और लूटी गई राशि में से 2,650 रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 की रात आरोपियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी दीपक के साथ मारपीट कर करीब 7,500 रुपये छीन लिए थे। सीसीटीवी फुटेज और वाहनों के पंजीकरण नंबरों की जांच के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित हनुमान मजदूर कैंप में रहते हैं। उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि जिले में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Palwal, Palwal | Oct 16, 2026