कुंडा: कोर्रही तुलवापुर से बाघराय पुलिस ने वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के थाना बाघराय पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त इन्द्रजीत (53 वर्ष), निवासी कोर्रही तुलवापुर को मंगलवार शाम 4 बजे उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बाघराय में वाद संख्या 97/25 धारा 147 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज था। पुलिस टीम में उ0नि0 विकास प्रधान और रि०आ० राकेश कुमार राय शामिल रहे।