जमुई: B.Ed कॉलेज में अवैध वसूली का आरोप, फेल करने की धमकी से भड़के छात्र
Jamui, Jamui | May 5, 2026 जमुई के सिमुलतला स्थित स्वामी विवेकानंद बी.एड. कॉलेज में प्रशिक्षुओं ने प्रबंधन पर अवैध वसूली और फेल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे मांगे जा रहे हैं। हाल ही में 20–30 हजार रुपये जमा कराने के बाद भी परीक्षा फॉर्म के नाम पर अतिरिक्त राशि मांगी गई।