बीकानेर: पीबीएम अस्पताल में प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने मंगलवार को औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा वितरण केंद्र (डीडीसी) सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीडीसी में दवाओं पर जमी धूल-मिट्टी तथा अव्यवस्थित रखरखाव देखकर उन्होंने नाराजगी जताई