रफीगंज: रफीगंज शहर के डाक बंगला मैदान में आजाद वीर संघ द्वारा छठ पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने किया
रफीगंज के डाक बंगला स्थित छठ घाट पर आजाद वीर संघ की ओर से आयोजित 37वें छठ पूजा महोत्सव एवं मेले का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग ने फिता काट कर किया। रविवार रात्रि 10:00 बजे सदस्यों ने बताया कि 20 नवंबर को भगवान सूर्य की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा तथा विशाल जुलूस निकाला जाएगा।