कोडरमा: खेलो झारखण्ड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कोडरमा के 62 खिलाड़ी और 8 कोच रांची पहुंचे
झारखंड शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित खेलो झारखण्ड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2025 में भाग लेने के लिए कोडरमा जिला कुश्ती टीम शुक्रवार को रांची पहुँच गई। यह प्रतियोगिता रांची के खेलगांव स्थित गणपत राय इनडोर स्टेडियम में 18 और 19 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। कोडरमा जिला से कुल 62 खिलाड़ी और 8 कोच-मैनेजर इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।