कोडरमा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण, स्वच्छता में लापरवाही पर हुई कार्रवाई
दीपावली जैसे प्रमुख पर्व को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक आनंद द्वारा कोडरमा जिले के विभिन्न बाजारों में मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चंदवारा बाजार, उरवां मोड़ एवं सदर कोडरमा क्षेत्रों में कई प्रतिष्ठानों का जायजा लिया गया।