कोडरमा: लाइवलीहुड योजनाओं की समीक्षा के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में लाइवलीहुड टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला उद्योग केंद्र, जेएसएलपीएस, एफपीओ, आरसेटी, जिला नियोजन विभाग तथा बैंकों से संबंधित विभिन्न आजीविका योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई।