कोडरमा: जलवाबाद में चोरी का असफल प्रयास, गृहस्वामिनी की सजगता से बची वारदात
कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान में चोरी करने का असफल प्रयास किया। हालांकि गृहस्वामिनी की सतर्कता से चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और बिना कुछ ले जाए ही भाग खड़े हुए। मिली जानकारी के अनुसार, जलवाबाद निवासी अंजू देवी ने बताया कि बीती रात वे खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थीं।