कोडरमा: फेसबुक पर हुई मुलाकात के बाद पलामू के अरविंद और कोडरमा की नेहा ने ध्वजाधारी धाम में रचाई शादी
सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती ने आखिरकार जीवनभर का साथ बना लिया। पलामू निवासी अरविंद कुमार और डीवीसी कांटी डैम निवासी नेहा कुमारी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात करीब छह साल पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी। शुरुआती बातचीत दोस्ती में बदली और फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे गहरे प्यार में तब्दील हो गई।