कुलपहाड़: सड़क नहीं तो शादी नहीं! सींगोन गांव के लड़कों की जिंदगी पर भारी पड़ी बदहाल सड़क
महोबा में सड़क की बदहाली अब सिर्फ आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि गांव के युवाओं की शादी में भी बाधा बन गई है। कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के सींगोन गांव के सैकड़ों ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर तहसील दिवस पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव तक पक्की सड़क बनवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक करीब तीन किलोमीटर कच्चा रास्ता होने से शादियों में रुकावट।