बदायूं: हड़ौरा चौकी के पास बोलेरो कार ने महिला को टक्कर मारी, महिला की हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 7, 2024 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के किशनीमेहरा गांव की रहने वाली 62 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी त्रिवेणी अपने भतीजे नेम चंद पुत्र मुन्ने निवासी रिठिया गांव थाना हजरतपुर शनिवार को बाइक पर सवार होकर रिठिया गांव जा रही थी। हड़ौरा चौकी के पास उनकी चप्पल गिर गई तो मुन्नी देवी चप्पल उठाने जा रही थी। बोलेरो कार ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।