बदायूं: इस्लामनगर-बिसौली रोड पर दियोरा गांव के पास बाइक और मोपेड की टक्कर में पांच लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Apr 7, 2024 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के इस्लामनगर-बिसौली रोड पर दियोरा गांव के पास बाइक और मोपेड की टक्कर हो गई। जिसमें दादी राममूर्ति, नातिन विनीता,धेवता आकाश घायल हो गया। जबकि मोपेड पर बैठे दो अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। दादी नातिन और धेवता बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।