बदायूं: सखानू गांव के पास ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार होमगार्ड सांड से टकराया, गंभीर रूप से घायल हुआ
Budaun, Budaun | Apr 6, 2024 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के विशनपुरी गांव के रहने वाले हरपाल सिंह पुत्र नन्हू सिंह होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं और वह अपनी ड्यूटी करने स्टेडियम जा रहे थे। शनिवार को थाना अलापुर क्षेत्र के सखानू गांव के पास बाइक सवार होमगार्ड हरपाल सिंह सांड से टकरा गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया है।