बदायूं: कादरचौक थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया।
Budaun, Budaun | Apr 6, 2024 बदायूं के कादरचौक थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को शनिवार को 3:00 बजे के समय अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमित पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम मुनीष नगर थाना कादरचौक जनपद बदायूं का रहने वाला है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गिरफ्तारी एंव बरामदगी के संबंध में कादरचौक थाना पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कार्यवाही की गई है।