बदायूं: ककोड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Apr 7, 2024 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के ककोड़ा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय प्रकाश पुत्र रेवारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब परिजनों ने उठकर देखा तो प्रकाश फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।