फर्रुखाबाद: कमालगंज कस्बे में बारिश से सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी, युवक ने वाइपर चलाकर जलभराव के खिलाफ जताया विरोध
कमालगंज में हुई भारी बारिश के बाद कस्बे की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।कई गलियां तालाब में तब्दील हो गईं।जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।गलियों में कई फीट तक पानी भर जाने से घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया।जिससे निवासियों की मुश्किलें बढ़ गईं।इसी जलभराव के बीच युवक ने वाइफर से अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है।