मड़ावरा: सतवाँसा में नाबालिग लड़की ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, 6 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
सतवाँसा में गुरुवार की रात्रि करीब 8बजे एक नाबालिग लड़की का शव खेत में बने कुए में मिला है। परिजनों का आरोप है कि 6 लोग ने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया था। जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस बल मौके पर पहुँचा और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।