रामपुर में युवक-युवती ने किया प्रेम विवाह, युवती पक्ष ने की फायरिंग, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में एक युवती ने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी युवक से परिजनों की बिना मर्जी के विवाह कर लिया। इस विवाह से नाराज युवती के परिजनों ने युवक के घर पर जाकर फायरिंग शुरू कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है अब इस पूरे प्रकरण में एसपी अनिल सिंह सिसोदिया की ओर से मातहतो को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
कप्तान के निर्देश के बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण में कार्यवाही करते हुए फायरिंग कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही सिविल लाइंस पुलिस को जांच के निर्देश भी दिए हैं।
गौरतलब है कि मुस्लिम समुदाय की एक युवती ने अपने ही धर्म की एक अलग जाति के युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। इस घटना से युवती के परिजन काफी नाराज हो गए और फिर उन्होंने प्रेमी के घर पर पहुंच कर फायरिंग शुरू कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो गया था।
फायरिंग का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
Hardoi, Hardoi | Oct 21, 2026