कारगिल शहीद ऋषिपाल त्यागी की समाधि पर युवाओं ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर्व पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे लगाए। शहीदों को नमन करते हुए, भाईचारे की युवाओं ने मिसाल कायम की।