बड़ौत: बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर चिलचिलाती धूप में स्कूली बच्चों ने गाड़ी में लगाया धक्का, वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | May 14, 2025 बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर बलवंती देवी एकेमडी स्कूल सठेड़ी बिटावदा में चौगामा क्षेत्र से काफी संख्या में बच्चे पढ़ाई के लिए जाते है। जिन्हें लाने ले जाने के लिए प्रति दिन गाड़ी आती है। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने बाद जब मैजिक गाड़ी बच्चों को लेकर पुसार के पास पहुंची, तो वह बंद हो गई। जिसके बाद गाड़ी चालक ने छोटे-छोटे बच्चों से चिलचिलाती धूप में धक्का लगवाया।