मौजमाबाद: मोजमाबाद में पंच और सरपंच चुनाव के दौरान दो पक्षों में झगड़ा, जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस और प्रशासन ने की समझाइश
पंचायत चुनाव के दौरान मौजमाबाद के नागौरी मोहल्ले में वार्ड पंच के चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, वार्ड पंच चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।