गायघाट: गायघाट समेत अन्य थाना क्षेत्रों के पूजा पंडालों पर पुलिस की विशेष नज़र, उपद्रवियों को दी गई चेतावनी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट कटरा बेनीबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का पुलिस ने शुक्रवार की शाम 6 बजे में निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर असमाजिक तत्वों को फटकार भी लगाई। एएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने बताया कि गायघाट थाना समेत अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस लगातार भ्रमण शील है। इसके लिए पुलिस बलों की अलग अलग टीम बनाई गई है।