गायघाट: बठवाड़ा गांव में दुकानदार पर चाकू हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहां पंचायत के बठवाड़ा गांव मे हुई चाकूबाजी मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी शुक्रवार की अहले सुबह करीब चार बजे मैं हुई है। घटना के बाद से उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान बठवाड़ा गांव अकीलवर नदाफ के पुत्र अलीशेर नदाफ बताया गया है।