गायघाट: सुस्ता गांव के एक युवक को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के सुस्ता गांव के एक युवक की सर्पदंश से बीते सोमवार की रात करीब नौ बजे में मौत हो गई। मृतक का पहचान सुस्ता गांव के लालो शर्मा के बीस वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बताया गया है। परीजनों ने बताया कि प्रिंस गांव में फेरी लगाकर कपड़ा बेचता था। वह अपने गांव के दो अन्य साथियों के साथ बोचहां में किराए के मकान में रहता था।