गायघाट: बठवाड़ा गांव में उधार सिगरेट देने से मना करने पर दुकानदार पर चाकू से किया गया हमला, आरोपी फरार
बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहां पंचायत के बठवाड़ा गांव में उधार सिगरेट देने से मना करने पर दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना गुरूवार की सुबह करीब ग्यारह बजे की बताई जा रही है। इस घटना में 60 वर्षीय दुकानदार चंदेश्वर ठाकुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे परीजनों ने आनन फानन में दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया।