गायघाट: गायघाट व बेनीबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, उपद्रवियों को दी गई चेतावनी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट व बेनीबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन विशेष नजर रख रही है। इस दौरान गुरूवार को दोपहर डेढ़ बजे में बेनीबाद थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में केवटसा, कांटा बलौरनिधि, शिवदाहां, रमौली, पिरौंछा, लदौर, सुभाष केशो आदि जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।