गायघाट: गायघाट प्रखंड को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर जदयू नेता के नेतृत्व में हुई नारेबाज़ी, सीओ को सौंपा गया ज्ञापन
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय पर सभी पंचायतों को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर मंगलवार को करीब ग्यारह बजे में नारेबाजी की गई। जदयू नेता प्रभात किरन के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद अचलाधिकारी को को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।