महिला सिपाही और मुंशी का कथित रोमांस वीडियो वायरल: एसपी के आदेश पर मुंशी सस्पेंड
जालौन की उरई कोतवाली में तैनात एक मुंशी के साथ महिला आरक्षी का ड्यूटी के दौरान प्यार का इजहार और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। कोतवाली परिसर में बने पुलिस कंट्रोल रूम का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। मामले में कंट्रोल रूम में तैनात मुंशी अरविंद पटेल को निलंबित कर दिया गया है, जानकारी के मुताबिक महिला आरक्षी के संबंध में विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।
वायरल वीडियो के मुताबिक जब अरविंद कंप्यूटर पर काम कर रहा था, तभी महिला आरक्षी उसके पास पहुंचती है और वह अरविंद पटेल के साथ अश्लील हरकत शुरु कर देती है। वीडियो में अरविंद अपने आप को असहज महसूस करते हुए कुर्सी छोड़ कर दूसरी ओर खड़ा होते भी नजर आ रहा है। लेकिन महिला आरक्षी उसके पीछे-पीछे चली जाती है। अरविंद कई बार महिला आरक्षी से अलग होता हुआ वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, लेकिन महिला आरक्षी लगातार अरविंद के पीछे-पीछे जाते हुए दिखाई दे रही है, जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच पहले से अफेयर चल रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की कार्यशैली और अनुशासन को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल जांच जारी है और वीडियो का संज्ञान लेते हुये तत्काल प्रभाव से आरक्षी अरविन्द को निलम्बित कर दिया गया है एवं सम्पूर्ण प्रकरण की जांच हेतु क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देशित किया गया है जांचोपरान्त नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
Orai, Jalaun | Jun 25, 2026