हरिद्वार: उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे देव संस्कृत विवि, संस्कृत भाषा की दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में की शिरकत
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बुधवार को देव संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचकर संस्कृत के दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में शिरकत की। राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत से ही सभी भाषाएं निकली हैं और संस्कृत का ना केवल वैज्ञानिक बल्कि तकनीकी पहलू भी है। ऐसे में संस्कृत को सभी को बढ़ावा देना चाहिए।