हरिद्वार: बहादराबाद थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ की जिला बदर की कार्रवाई, भूपतवाला ले जाकर देहरादून किया रवाना
बहादराबाद थाना पुलिस ने आज एक युवक के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार देहरादून की सीमा पर स्थित भूपतवाला में ले जाकर देहरादून जिले की सीमा में रवाना कर दिया। युवक बहादराबाद क्षेत्र का निवासी है और अपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उस पर बहादराबाद थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर के आदेश दिए।