हरिद्वार: शारदीय कांवड़ यात्रा में बढ़ा डाक कांवड़ का चलन, बड़ी संख्या में डीजे लगे डाक कांवड़ वाहन पहुंचे धर्मनगरी हरिद्वार
शारदीय कावड़ यात्रा में भी डाक कांवड़ का चलन बढ़ा है। इसलिए आज बड़ी संख्या में डीजे लगे डाक कांवड़ वाहन हरिद्वार पहुंचे और गंगाजल लेकर अपने अपने गंतव्यों को रवाना हुए। बता दे कि हरिद्वार में इन दिनों शारदीय कांवड़ यात्रा चल रही है। पहले इस यात्रा में केवल पैदल ही कांवड़ यात्रा की जाती थी लेकिन इस बार शारदीय कांवड़ यात्रा में डाक कांवड़ का चलन बढ़ा है।