बहराइच: जिला अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस पहचान में जुटी
जिले के जिला अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसकी सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि पहचान कराई जा रही है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जांच की जा रही है।