बहराइच: नगरौर इलाके में खंडहर में मिले युवक के शव मामले में 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली देहाती इलाके में एक युवक का शव अमरूद के बाद स्थित एक खंडहर में मिला था। इस मामले में परिजनो की तहरीर के आधार पर चार नामजडद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देहात में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की जा रही है। दो की तलाश जारी है।