बहराइच: पीपल तिराहे के पास मॉडिफाई बुलेट साइलेंसर पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, ₹10 हजार का काटा चालान
बहराइच जिले में यातायात पुलिस ने मोडिफाई बुलेट साइलेंसर पर बड़ी कार्रवाई की। शहर के पीपल तिराहे पर चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने एक बुलेट बाइक को पकड़ा, जिसमें फायर शॉट मोडिफाई साइलेंसर लगा हुआ था। यातायात पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक का 10 हजार रुपये का चालान काटा।